पीलीभीत : धनतेरस पर बाज़ार हुए गुलज़ार, बाज़ार मे आई रौनक

विनय सक्सेना पीलीभीत। धनतेरस पर आस्था के आगे महंगाई धराशायी हो गई। अपनी-अपनी जरूरतों के हिसाब से लोगों ने जमकर खरीदारी की। बर्तनों की दुकानों पर जबरदस्त भीड़ रही। धनतेरस पर करीब 33 करोड़ के कारोबार का अनुमान कारोबारी लगा रहे हैं। धनतेरस रविवार को भी मनाई जाएगी।

सराफा बाजार में सुबह से दोपहर बाद तक सामान्य भीड़ रही। इसके बाद रौनक बढ़ने लगी। शाम को लोगों ने सोने-चांदी के सिक्के, कंगन, हार आदि खरीदने शुरू किए। जिले में छोटी-बड़ी करीब एक हजार से अधिक सराफा दुकानों पर देर रात तक 25 करोड़ का कारोबार होने का व्यापारी अनुमान लगा रहे हैं। नगर पालिका के संभावित प्रत्याशी और सर्राफा व्यापार अध्यक्ष शैली अग्रवाल का कहना है अब की सर्राफा बाज़ार में आभूषणो की खरीदारी के साथ, साथ चांदी के बर्तन, चांदी की मूर्तिओ की बिक्री अच्छी रही। वही चांदी व सोने के डालर की डिमांड अच्छी है।

img 20221023 0648176997865288114340406 STAR NEWS BHARAT

आटोमोबाइल्स बाजार में भी लोगों ने अपनी पसंदीदा बाइक व स्कूटी खरीदीं। बाइकों की एक दिन पहले ही बिक्री शुरू हो गई थी। शनिवार को भी जिले में एडवांस बुकिंग कराने वाले अपने वाहनों को लेने पहुंचे। जिले में पांच कंपनियों के 100 से अधिक डीलर हैं। धनतेरस पर करीब चार करोड़ के व्यापार का अनुमान लगाया जा रहा है। अग्रवाल ट्रांसपोर्ट के मालिक अंकित अग्रवाल भी एक और नई गाडी अपने परिवार के साथ खरीद कर धनतेरस मना रहे है।

धनतेरस पर अगर कहीं सबसे ज्यादा भीड़ दिखी तो वह बर्तन बाजार में थी । जेपी रोड, लोहा मंडी मार्ग पर तो दुकानों के अंदर व बाहर तक ग्राहक भरे पड़े थे। कारोबारियों के मुताबिक इस बार ब्रांडेड, स्टील व सिल्वर टच बर्तनों की ज्यादा डिमांड रही। तांबे व पीतल के बर्तनों की भी खासी बिक्री हुई। जिले में पांच सौ से अधिक बर्तन और क्रॉकरी की दुकानों पर करीब तीन करोड़ के कारोबार होने का अनुमान लगाया जा रहा है बर्तन बाजार मे डिजाइनर बर्तन ग्राहको को आकर्षित कर रहे है। जे पी रोड के बर्तन व्यापारी सोनू महातिया बर्तनो का व्यापार अब की बरस अच्छा होना बता रहे है। क्योंकि दो वर्ष कोरोना महामारी की मार से बर्तन बाजार अच्छा नही गया था ।

तो वहीं इलेक्ट्रॉनिक बाजार में भी लोगों ने जमकर खरीदारी की। एलईडी व साउंड सिस्टम सबसे ज्यादा बिके। अधिकतर लोग पहले ही सामान को पसंद करके चले गए थे। धनतेरस की शाम को इसे लेने आए। जिले में दस से अधिक इलेक्टॉनिक के बड़े शोरूम और करीब 150 से अधिक छोटी बड़ी दुकाने हैं। जिन पर करीब डेढ़ करोड़ का कारोबार होने का दुकानदार अनुमान लगा रहे हैं।

पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद, कई जगह लगाए बैरियर

21 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक रूट डाइवर्ट कर दिया गया है। 13 जगह बैरियर व छह चौराहो पर पुलिस के जवानो की तैनाती रहेगी। थाना सुनगढी तिराहा, गैस चौराह, होली चौराह,चावला तिराह, रंगीलाल चूडी वाली गली, बरेली दरवाजा, उत्तम स्वीट से धुनो वाला चौराहा के पास बैरियर लगाए गए है। यहां हर समय पुलिस के जवान मुस्तैद रहे। बाज़ार के अन्दर पुलिस के साथ पीएसी के जवान भी मुस्तैद रहे।

screenshot 2022 1023 0647373435927048761492584 STAR NEWS BHARAT

Show More
Back to top button