डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर किये श्रद्धा सुमन अर्पित

नवाबगंज। भारत के संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा नगर के विभिन्न बूथ पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गये। ब्लाक प्रमुख कार्यालय पर आयोजित इस कार्यक्रम में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को याद किया गया।
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ आशुतोष गंगवार, भाजपा के नगर अध्यक्ष श्याम रस्तोगी, नगर पालिका चुनाव संयोजक राम प्रकाश गंगवार, जिला महामंत्री महिला मोर्चा डॉ मीनाक्षी गंगवार, जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा मनोज दिवाकर, प्रधान संघ अध्यक्ष लाल बहादुर गंगवार, सभासद लालू गुप्ता, सोनू राठौर, उमेश गुप्ता और पार्टी के विशेष कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Show More
Back to top button