युवा बच्चों के लिए प्रेरणा स्रोत बने वैज्ञानिक नवाब अहमद अंसारी : सुनीता गंगवार

नवाब अहमद के परिवार से मिलने के लिए उनके गांव पहुंची आप नेत्री सुनीता गंगवार

नवाबगंज (एसएनबी)। चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक चंद्रमा के साऊथ पोल पर उतरने पर पूरे देश में गर्व का माहौल है। पूरा देश इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दे रहा है। इन वैज्ञानिकों की टीम में नवाबगंज के वैज्ञानिक नवाब अहमद अंसारी का भी नाम शामिल था। नवाब अहमद चंद्रयान 3 की डिजाइन टीम के हिस्सा थे।
पैनी नजर सामाजिक संस्था अध्यक्ष वा आम आदमी पार्टी रोहिलखंड प्रांत उपाध्यक्ष एडवोकेट सुनीता गंगवार आज नवाब अहमद के परिवार से मिलने के लिए उनके गांव पहुंची।
युवा वैज्ञानिक को बधाई देते हुए सुनीता गंगवार ने कहा आज पूरा देश चंद्रयान-3 की सफलता पर गौरवनित महसूस कर रहा है। हमारे लिए गर्व की ये बात दोगुनी है, क्योंकि इस सफल परीक्षण में हमारे क्षेत्र के एक युवा वैज्ञानिक का भी एक अहम रोल रहा है।

साधारण परिवार में जन्में, पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर

सेन्थल के एक छोटे से गांव रसूला तालिब हुसैन के साधारण परिवार में जन्मे पांच भाइयों में तीसरे नंबर के नवाब अहमद इसरो में कार्यरत है। उनके बड़े भाई डॉ गयासुद्दीन बाल रोग विशेषज्ञ हैं जो की बरेली में कार्यरत हैं। एक बड़े भाई वह भी विज्ञान के क्षेत्र में हैं। एक शिक्षित परिवार से ताल्लुक रखने वाले नवाब अहमद पर आज पूरा नवाबगंज क्षेत्र गर्व महसूस कर रहा है और वे नवाबगंज की शान बन चुके हैं।

IMG 20230825 103937 STAR NEWS BHARAT
नवाब अहमद के भाई डॉ0 ग्यास अहमद से बात करतीं आप नेत्री सुनीता गंगवार

युवा बच्चों के लिए प्रेरणा स्रोत बने नवाब

सुनीता गंगवार ने कहा कि हमारे क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बस हमें उन प्रतिभाओं को तराशने की आवश्यकता है। नवाब अहमद आज युवा बच्चों के लिए प्रेरणा स्रोत बन चुके हैं। इसरो की पूरी टीम को बधाई देते हुए सुनीता गंगवार ने कहा कि देश के वैज्ञानिकों के अथक प्रयास से आज भारत का नाम पूरे विश्व में अग्रिम पंक्ति में दर्ज हुआ है। इससे पूर्व अमेरिका रूस जापान जैसे विकसित देशों ने भी चंद्रयान की दक्षिणी सतह पर उतरने का प्रयास किया, मगर वह असफल रहे। यह काम हमारे देश ने कर दिखाया।

Show More
Back to top button