Nawabganj : विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

नवाबगंज। विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के अंतर्गत नवाबगंज विकासखंड के ग्राम मुडिया भीकमपुर और सितरा नवदिया, रघुनाथ में वाहन का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर एमपी आर्य, भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री डॉ मीनाक्षी गंगवार, ब्लॉक प्रमुख पति डॉक्टर अनुज कुमार गंगवार उपस्थित रहे, इसके अलावा खण्ड विकास अधिकारी महेश चंद्र शाक्य, प्रधान द्वारिका प्रसाद, महेंद्र गंगवार, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष नीतीश उपाध्याय, क्षेत्र पंचायत सदस्य हरिपाल, ANM निका गंगवार, सचिव नरेश राठौर, प्रधान धर्मेंद्र, गुड्डू, प्रधान कुवंर देवी, मंडल अध्यक्ष नाथू लाल एवं समस्त विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान अपने उद्वोधन में क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर एमपी आर्र ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। वहीं कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर मीनाक्षी गंगवार ने भी सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि किस तरह सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना प्रधानमंत्री आवास, किसान सम्मान निधि, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, आयुष्मान भारत कार्ड इत्यादि योजनाएं चलाई जा रही हैं, इस दौरान उन्होंने ज्यादा से ज्यादा क्षेत्र वासियों को प्रोत्साहित किया कि वह योजनाओं का लाभ उठाएं।

Show More
Back to top button