आपकी सरकार आपके द्वार, हर वंचित तक पहुंचेंगे हम

नवाबगंज। विकासखंड के ग्राम फैजुल्लापुर और हाफिजगंज में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक डॉक्टर एमपी आर्य एवं ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर आशुतोष गंगवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं स्वागत गान के साथ किया गया।

कार्यक्रम में डॉक्टर एम पी आर्य ने जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में जानकारी दी और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर आशुतोष गंगवार ने सभी लाभार्थियों को सरकार की उपलब्धियां बताने के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चाबी – प्रमाण पत्र वितरण और उज्जवला गैस सिलेंडर और चूल्हा, किसान सम्मन निधि, वृद्धा पेंशन प्रमाण पत्र का वितरण किया।

वही कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री डॉक्टर मीनाक्षी गंगवार ने गर्भवती बहनों की गोद भराई करने के साथ ही नवजात शिशु का अन्यप्रशांन खीर खिलाई।

कार्यक्रम में BDO महेश चद्र, सचिव मुकेश रस्तोगी, CDPO सुषमा राठौर,पशु चिकित्सा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी द्विवेदी जी, प्रधान कलीम, भाजपा नेता भुजेंद्र गंगवार, अनुसूचित मोर्चा उपाध्यक्ष मनोज दिवाकर मंडल अध्यक्ष सरजू, मनोज शर्मा, विपिन रस्तोगी ,तुलाराम गंगवार, राम मोहन गंगवार और भारी संख्या में क्षेत्रवासी ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button