Pilibhit : जिले में भूमाफियाओं पर प्रशासन मेहरबान, जनता परेशान

रिपोर्टः विनय सक्सेना पीलीभीत। एक ओर जनपद बांसुरी के लिये विश्वप्रसिद्ध है तो वही दूसरी ओर भू माफियाओं की वजह से भी। पीलीभीत में राज्य मंत्री, दर्जा प्राप्त मंत्री, सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक सभी भाजपा से हैं। जहां कभी अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मेगा इवेंट कार्यक्रम का आयोजन होता है। तो कभी नारी शक्तिकरण की बात की जाती है। वहीं कूट रचित दस्तावेज लगाकर भू माफिया सत्ताधारी नेताओं के संरक्षण में अवैध कॉलोनी का निर्माण कर रहे हैं।

बतादें कि, उत्तर प्रदेश की डबल इंजन की सरकार में पीलीभीत जिले में भूमाफियाओं को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। बरेली- पीलीभीत रोड पर ग्राम खरूआ मु० परगना में स्थित एक संक्रमण्य भूमिधर राजस्व अभिलेखों में अंकित भूमि जिसका विधि विभाजन आज तक नहीं हुआ है। उस पर भू माफिया छत्रपाल पुत्र गणेश राम ग्राम खरूआ ललौरीखेडा, परगना जहानाबाद तहसील व जिला पीलीभीत द्वारा उक्त भूमि मे से आधा भाग को उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 80 की उप धारा एक के अंतर्गतअवैध रूप से आकृषक घोषित करवाकर अवैध कालोनी विकसित की जा रही है। जबकि अन्य सह खातेदारों की ओर से प्रस्तुति (सहमति) नहीं दी गई थी।

बता दें कि न्यायालय द्वारा 21 दिसम्बर 2021 में तहसीलदार से आख्या मांगी गई थी जिस पर तहसीलदार पीलीभीत के निर्देशानुसार क्षेत्र लेखपाल द्वारा 30 दिसम्बर 2021 को आख्या दी कि सम्वन्धित भूमि का विधिक विभाजन नहीं हुआ है। वहीं 30 दिसंबर 2021 तक नोटरी के शपथ-पत्र भी संलग्न नही है। और न ही पैमाइश हुई, न ही उक्त आख्या में कौन सा आधा भाग किसका है चिन्हित किया गया है। उक्त आख्या में न्यायालय द्वारा दिनांक 11 फरवरी 2022 को पंजीकृत कर शुल्क जमा करने का आदेश दिया गया।

दिनांक 08 मार्च 2022 को न्यायालय द्वारा उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 80 (2) के अंतर्गत आवेदन दिनांक 27 दिसम्बर 2021 स्वीकार कर गाटा संख्या 42 का आधा भाग आकर्षक घोषित करते समय स्पष्ट नहीं किया गया। आवा गमन के लिए गाटा संख्या 47 व 46 के पूर्व रास्ता है अन्य कोई रास्ता नहीं, जबकि चक रोड गाटा संख्या 47 तक नरेगा से पास है। भू माफिया कॉलोनाइजर छत्रपाल द्वारा भूमि को प्लाटों में काटकर रजिस्ट्री कराई जा रही है। साथ ही राजस्व की चोरी भी की जा रही है

बता दें कि भूमाफिया छत्रपाल द्वारा जो नोटरी शपथ पत्र 5/01/2022 में दिलाया गया है 143 के लिए उस पर सह खातेदार रचना सक्सेना के फर्जी हस्ताक्षर कर न्यायालय में कूट रचित दस्तावेज बनाकर दाखिल किए गए हैं। अब देखना ये है कि क्या प्रशासन इस अवैध कालोनी पर बाबा का बुलडोज़र चलाएगा। या सत्ता के प्रभाव में मूक बना रहेगा।

गाटा संख्या 42 के आधे हिस्से में बेचे गए प्लॉटों का विवरण

1= श्रीमती उषा देवी पत्नी सोमपाल ग्राम पूरनपुर तहसील बीसलपुर जिला पीलीभीत। 16/02/20221

2= श्रीमती रीता रानी बनर्जी पत्नी सुधीर कुमार बनर्जी 8 ए वसुंधरा कॉलोनी शहर पीलीभीत। 21 मार्च 2022
श्रीमती लिपिक मौलिक, अजय मौलिक 125’46 वर्ग मीटर। एफ0एफ0-3 गोपाला होमून_3अमबुज शहर जिला गाजियाबाद ।

3- त्रिलोक सिंह पुत्र बाबूराम ग्राम सजना एक माली जहानाबाद तहसील जिला पीलीभीत 117-15 वर्ग मीटर 22 नवंबर 2022 ।

4- श्रीमती ममता देवी पत्नी परमानंद ग्राम शिवपुरिया तहसील व जिला पीलीभीत 125’46 वर्ग मीटर। 19/4/2022 |

5= श्रीमती बीना देवी पत्नी राजेंद्र सिंह ग्राम नगमा तहसील बहेड़ी जिला बरेली 139 ’42 वर्ग मीटर 19/4/2022

6= श्रीमती फूलवती पत्नी श्री राम सिंह ग्राम बिहारीपुर ज० इटोरिया तहसील कलीनगर जिला पीलीभीत 15 ’49 वर्ग मीटर 30/4/2022 1 7= ओंकार गंगवार पुत्र श्री वीरेंद्र पाल ग्राम कनकोर तहसील व जिला पीलीभीत 86.78 वर्ग मीटर 22 /5/20221

8= श्री सुशांत, श्री सुंदरलाल मोहल्ला सुनगढ़ी शहर पीलीभीत 111’52 वर्ग मीटर ।

9= श्रीमती अनीता देवी पत्नी श्री सतीश चंद्र ग्राम उमडसड तहसील जिला पीलीभीत, 125′ 61 वर्ग मीटर 30 जुलाई 2022

10= अशोक कुमार पुत्र श्री मान सिंह ग्राम रमपुरा उझौनिय तहसील व जिला पीलीभीत । 111′ 52 वर्ग मीटर।

11 = श्रीमती सावित्री देवी पत्नी बबलू ग्राम कल्याणपुर नौगवा तहसील व जिला पीलीभीत 83.64 वर्ग मीटर 1 नवंबर 2022
भरत सिंह राठौड़ पुत्र श्री हीरालाल राठौर नक्शा शहर पीलीभीत 111 ’12 वर्ग मीटर, 11 जनवरी 2023

12-प्रशांत गंगवार पुत्र प्रेम नारायण गंगवार छत्रपति शिवाजी कॉलोनी प्रभात गंगवार पुत्र प्रेम नारायण गंगवार ग्राम कोच जहानाबाद तहसील व जिला पीलीभीत 92.04 वर्ग मीटर,17/01/2023

13-चेतन गंगवार पुत्री मंगली प्रसाद रंजीत सिंह कॉलोनी नई बस्ती पीलीभीत 92.04 वर्ग मीटर 21 मार्च 2023

14-पंकज गिहार पुत्र बाबूराम सुनगढ़ी शहर पीलीभीत 167 ’29 वर्ग मीटर 25 मार्च 2023

15-श्रीमती जसोदा पत्नी जसवंत श्री प्रमोद कुमार पुत्र श्री राम रतन पंवारिया परतीपुर नवाबगंज बरेली 83.66 वर्ग मीटर, 30 जनवरी 2024

Show More
Back to top button