पीलीभीत में तैयार की गई विश्व की सबसे बड़ी बांसुरी से गुंजेगा अवध धाम

श्री कृष्ण जी की बांसुरी के स्वर गुंजेंगे श्री अयोध्या धाम में, बांसुरी नगरी पीलीभीत में निर्मित बांसुरी श्री अयोध्या धाम के संग्रहालय में रखी जायेगी, मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ब्रज प्रांत के प्रांत प्रचारक हरीश रौतेला ने किया पूजन अर्चन

विनय सक्सेना पीलीभीत : श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में देश और प्रदेश के अपने अपने जिले की जो भी प्रसिद्ध वस्तु है उसको श्री अयोध्या धाम भेजा जा रहा है। जिसके निमित्त आज पीलीभीत के सभी सम्मानित संगठन और संस्था के द्वारा यहां तैयार की गई विश्व की सबसे बड़ी बांसुरी (21 फिट) श्री अयोध्या धाम के संग्रहालय के लिए भेजी जायेगी। वहां दर्शनार्थी इस बांसुरी के दर्शन करेंगे तो वहां पर रखी विश्व की सबसे बड़ी बांसुरी देखकर पीलीभीत का गौरव बढ़ेगा।

IMG 20240119 WA0019 STAR NEWS BHARAT

यह बांसुरी पीलीभीत के सबसे पुराने बांसुरी कारीगर नवी एंड संस के मालिक मशहूर कारीगर स्व० नबाव अहमद की पत्नी हीना परवीन, शमशाद अहमद और उनके सुपुत्र अरवाज ने तैयार की है। उन्होंने बताया कि यह बांस कई वर्षों से किसी ऐतिहासिक क्षण के लिए रखा था, चुंकि श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव होने जा रहा है तो इसलिए जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिन्दू परिषद द्वारा सूचना मिली तो मन बहुत आनंदित हुआ और फिर इस निशुल्क भव्य बांसुरी को दस दिनों में तैयार करके इसको संगठन को सौंप दी गई। यह बांसुरी मन्दिर बनने के बाद श्री अयोध्या धाम के लिए रवाना की जायेगी।

1705672295571 scaled STAR NEWS BHARAT

बांसुरी का किया गया पूजन

आज इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ब्रज प्रांत के प्रांत प्रचारक हरीश रौतेला ने इस बांसुरी का पूजन किया और इसको 26 जनवरी को श्री अयोध्या धाम भेजा जाएगा, जहां यह संग्रहालय में स्थापित की जायेगी। पूजन के समय यशवन्तरी देवी मंदिर के पुजारी पं० राजेश बाजपेई, पं०शेखर, पं०मणिकांत, पं०देव ऋषि, पं०आशुतोष शर्मा उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रांत प्रचारक हरीश रौतेला, विभाग संघचालक ओमप्रकाश गंगवार, प्रांत घोष प्रमुख ललित कुमार, विभाग प्रचारक धर्मेंद्र भारत, विभाग कार्यवाह मिथलेश कुमार, सह विभाग कार्यवाह भद्रपाल गंगवार, बरसाना से पूज्य संत नित्यानंद जी महाराज, विभाग सेवा प्रमुख हरिओम गंगवार, जिला संघचालक शिव कुमार, जिला प्रचारक दुष्यंत कुमार, जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार गंगवार, जिला उपाध्यक्ष जगदीश सक्सेना, जिला संगठन मंत्री प्रिंस गौड़, जिला मंत्री मणिकांत मिश्रा, दुर्गा वाहिनी प्रमुख परमजीत कौर, नगर संघचालक प्रदीप नवरंग, नगर प्रचारक सोहनवीर उपस्थित रहे।

इस भव्य कार्यक्रम में पूर्व सांसद बलराज, जिला अध्यक्ष भाजपा संजीव प्रताप सिंह, बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, पूरनपुर विधायक बाबू राम पासवान, बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा, पूर्व विधायक किशन लाल राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष पति गुरुभाग सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष आस्था अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख अमरिया निशांत सिंह, ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा, स्वतंत्र देवल, भारत विकास परिषद सौरभ सक्सेना, डॉ अनिल सक्सेना, गीता मिश्रा, दीपक अग्रवाल सहित हजारों रामभक्त उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button