Bareilly : दिल्ली से हरदोई जा रही महिला को बस में हुई प्रसव पीड़ा, बरेली के सेटेलाइट बस स्टैंड पर गूंजी किलकारी

मुनीब हुसैन बरेली। पति के साथ बस में सवार होकर दिल्ली से हरदोई जा रही गर्भवती को बरेली के सेटेलाइट बस अड्डे पर प्रसव पीड़ा होने पर यहां मौजूद महिला कर्मचारियों ने महिला यात्रियों की मदद से डिलीवरी कराई। गर्भवती ने बच्ची को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां दोनों की हालत ठीक बताई जा रही है।1689825461227 scaled STAR NEWS BHARAT
हरदोई की रहने वाली विनिता अपने पति सुखराम के साथ दिल्ली से हरदोई जा रही थी। सेटेलाइट बस अड्डे पर पहुंचने के बाद महिला को प्रसव पीड़ा होना शुरू हो गई। महिला के दर्द होने पर बस में मौजूद अन्य लोगों ने बस अड्डे पर तैनात कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद प्रीतम, अमन गुप्ता और ममता शर्मा ने अन्य महिला यात्रियों की मदद से ही बस अड्डे पर महिला की डीलीवरी करवा दी। महिला ने एक बेटी को जन्म दिया। इस दौरान बस अड्डे के कर्मचारियों ने फौरन एंबुलेंस को कॉल करके बुला लिया। महिला को उपचार के लिए जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां जच्चा और बच्चा दोनों की हालत ठीक बताई जा रही है। सेटेलाइट पर किलकारी गूंजने से यहां तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। दोंनों की जिला अस्पताल में देखरेख की जा रही है।

Show More
Back to top button