क्योलड़िया : घर में अकेली महिला के साथ छेड़छाड़ पर दर्ज हुआ मुकदमा

शकील अंसारी क्योलड़िया। घर मे महिला को अकेली देखकर गाँव का ही एक युवक घर में घुस आया महिला ने घर में घुसने का विरोध किया तो दवंग युवक धमकाते हुए गाली गलौज करने लगा। इसी दौरान युवक ने महिला को गलत नियत से पकड़ लिया और महिला के कपड़े फाड़ डाले। महिला चीखी तो मोहल्ले के लोगों के आने से पहले ही आरोपी वहां से भाग निकला। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का मुकदमा दर्ज किया है।
क्योलड़िया के एक गाँव की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया की वह रविवार की रात घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसके घर पर अचानक गाँव का ही कृष्णपाल आ गया और वह घर में घुसते ही उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब उसने विरोध किया तो वह गाली गलौज करने लगा और उसे धमकाने लगा। महिला ने पुलिस को बताया की दवंग युवक ने उसे गलत नियत से पकड़ लिया और उसके कपडे भी फाड़ डाले। जब वह चीखी तो युवक घर से भाग निकला इसी दौरान गाँव के लोग भी आ गये। इसके बाद महिला ने अपने पति को घटना के बारे में बताया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के विरुध मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपी के घर दबिश दी। लेकिन युवक घर से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश मे जुटी है।

Show More
Back to top button