कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा आज बरेली पहुंची

बरेली। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में कांग्रेस (Congress) पार्टी ने यूपी में अपनी सियासत को तेज करना शुरू कर दिया है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर यूपी जोड़ो यात्रा सहारनपुर से लखनऊ तक निकाली जा रही है, ये यात्रा यूपी कांग्रेस (Congress) प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में निकाली जा रही है।
पार्टी के जिला महासचिव जिया उर रहमान ने बताया कि सहारनपुर से शुरू होकर ये यात्रा प्रदेश के नौ जिलों से होकर लखनऊ तक जायेगी। जिन जिलों से यात्रा गुजरेगी, वहां के स्थानीय कार्यकर्ता भी इसमें जुड़ते जायेगें। उन्होंने बताया कि 18 दिनों तक चलने वाली यूपी जोड़ो यात्रा द्वारा भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में लोगो को जोडने की कोशिश करेगें।

क्या रहेगा शहर का रूट

यूपी जोड़ो यात्रा आज शुक्रवार को जिले में पहुंचने के बाद कल शनिवार को सुबह मिनी बाईपास रोड स्थित एक निजी होटल से प्रारम्भ होकर दूल्हा मियां की दरगाह, चौपला चौराहा, सेठ दामोदर स्वरूप प्रतिमा पार्क पर माल्यार्पण, चौकी चौराहा स्थित नेहरू प्रतिमा, महात्मा गांधी की प्रतिमा, अय्यूब खां चौराहा स्थित पटेल की प्रतिमा, कोतवाली के सामने अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बरेली कालेज गेट, श्यामगंज चौराहा, सैलानी बाजार, जगतपुर चौराहा, ए.पी. लॉन शादी हॉल में लंच करने के बाद बीसलपुर चौराहा, सैटेलाइट, ठिरिया निजावत खां, नरीयावल बाजार चौराहा, आर्या लॉन में रात्रि विश्राम कर 31 दिसम्बर को शाहजहाँपुर के लिए प्रस्थान करेगी।

 

Show More
Back to top button