Congress की यूपी जोड़ो यात्रा पहुंची Bareilly, जगह जगह हुआ Welcome

Bareilly। कांग्रेस पार्टी (Congress)ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में यूपी में अपनी सियासत को तेज करना शुरू कर दिया है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर यूपी जोड़ो यात्रा सहारनपुर से लखनऊ तक निकाली जा रही है, ये यात्रा यूपी कांग्रेस (Congress) प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (Ajay Rai) के नेतृत्व में निकाली जा रही है।
जनपद में दूसरे दिन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय, राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम के नेतृत्व में यूपी जोड़ो नफरत छोड़ो यात्रा का आरंभ मिनी बाईपास स्थित अशोका होटल से किया गया।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय, राष्ट्रीय सचिव मध्य प्रदेश के इंचार्ज संजय कपूर, राष्ट्रीय सचिव प्रदेश के सहप्रभारी तौकीर आलम, अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम सहित प्रदेश भर से आए हुए कांग्रेस यूपी जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। इस ऐतिहासिक यात्रा में हजारों की तादाद में लोग शामिल हुए और जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम किए गए। इसमें बरेली में पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष दिनेश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष रिजवान कुरैशी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल, प्रदेश के महासचिव अनिल यादव, प्रदेश के पूर्व सचिव चौधरी असलम मियां, प्रदेश प्रवक्ता के बी त्रिपाठी, अजीत यादव, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री ओमवीर यादव, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशफाक सकलैनी, महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय शुक्ला, कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष अवनीश बक्शी टोनू, महानगर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष मोहसिन राजा, हसनैन अंसारी, कमर गनी, महेश पंडित, राज शर्मा, योगेश जौहरी, मेहंदी हसन सहित बड़े बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

Show More
Back to top button