शारदा नदी में एक माह में दूसरा शव मिलने से मचा हड़कंप, हत्या कर शव फेंकने का अंदेशा

शारदा नदी में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इससे पहले भी लगभग एक माह पूर्व इसी नदी में एक महिला का शव भी बहता हुआ आया जो पुलिस की अनदेखी के चलते बहता हुआ फरीदपुर थाना क्षेत्र में चला गया।

शकील अंसारी क्योलड़िया। शारदा नदी में कहीं से एक शव बहता हुआ लोगों ने देखा तो हडकंप मच गया। नदी में शव होने की जानकारी पर लोगों का हुजूम उसे देखने को नदी पर जा पंहुचा। पुलिस भी नदी में शव होने की सूचना पर दौड़ी दौड़ी पहुंची और नदी में जा रहे शव को निकलवा कर शव को पोस्टमार्टम को भेजा। बताया जा रहा है की शव एक सप्ताह पुराना और युवक का है। पुलिस ने शव की शिनाख्त को आला अधिकारियों को सूचना दी। आशंका जताई जा रही युवक की हत्या कर शव को नदी में फेंका गया है। एक माह पूर्व भी नदी में एक महिला का शव बहता हुआ आया और पुलिस की अनदेखी के चलते शव नदी से नहीं निकाला गया, बाद में शव बहता हुआ फरीदपुर थाना क्षेत्र में चला गया।शारदा नदी में एक माह में दूसरा शव
बुधवार को दिन में एक बजे के करीब थाना के सामने बहने वाली शारदा नहर में राहगीरों ने एक शव उतराता हुआ देखा। नदी में शव बहकर जाने की सूचना पर तमाम लोग शव को देखने लगे। इसी दौरान नदी में युवक के शव होने पर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और शव को पुलिस और ग्रामीणों की मदद से नदी से निकलवा कर शव को बरेली पोस्टमार्टम हाउस भेजा। पुलिस ने मुताबिक शव एक सप्ताह पुराना होना प्रतीत हो रहा था।क्योलड़िया न्यूज़1 STAR NEWS BHARAT

हत्या कर शव नदी में फेंकने का लोग जता रहे अंदेशा

ग्रामीणों की माने तो नदी से बरामद अधेड़ का नाजुक अंगों का अधिकांश भाग जला हुआ दिख रहा था। जिससे लोग उसकी प्रेम संबंधों में हत्या कर शव नदी में फेंक देने की चर्चा कर रहे हैं। शव जब नदी से निकाला गया तो उसकी गर्दन के पास किसी धारदार हथियार के निशान भी साफ दिख रहे थे। लोग शव देखकर तरह तरह की चर्चा करते रहे। शव को कौवों ने नोच लिया था। लोगों ने अपने मोबाइल से शव के वीडियो और फोटो भी लेने शुरू कर दिए।

एक माह पूर्व निकला था महिला का शव

एक माह पूर्व इसी नहर में एक महिला का शव लोगों ने नदी में देखा तो पुलिस ने लोगों की सूचना पर उसे नदी से नहीं निकाला। जिसके बाद शव क्योलड़िया थाना क्षेत्र से पीलीभीत थाना क्षेत्र की ओर चला गया। लेकिन बुधवार को पुलिस ने नदी से अधेड़ का शव खुद नदी में घुसकर निकाला। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही युवक की मौत की गुत्थी सुलझने की संभावना है। पुलिस भी जॉच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कुछ बता पाने की बात कह रही है।

Show More
Back to top button