पीलीभीत – जन शिक्षण संस्थान से प्रभात फेरी निकालकर लोगों को किया जागरूक

जी-20 देशों की शिक्षा कार्य समूह की बैठक पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इन आयोजनों का उद्देश्य पर जी-20 शिक्षा बैठक में महिलाओं और युवाओं सहित आम लोगों की रूचि जागरूकता और भागीदारी पैदा करना है।

पीलीभीत। जन शिक्षण संस्थान पीलीभीत द्वारा मंत्रालय के निर्देशानुसार राष्ट्रीय विकास कौशल निगम (NSDC) के तत्वावधान में जी-20 देशों की शिक्षा कार्य समूह की बैठक के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से जन भागीदारी आयोजन के अन्तर्गत प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।
प्रभातफेरी शिवनगर कालोनी से शुरू होकर आवास विकास तक निकाली गयी, जिसमें संस्थान द्वारा संचालित असिस्टेंट कम्प्यूटर ऑपरेटर, असिस्टेंट ड्रेस मेकर के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। प्रभात फेरी में शिक्षा, स्वास्थ्य व पर्यावरण सम्बन्धी स्लोगन के माध्यम से स्थानीय लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया।
संस्थान के निदेशक सलीम मियां ने जी-20 देशों की शिक्षा कार्य समूह की बैठक पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इन आयोजनों का उद्देश्य पर जी-20 शिक्षा बैठक में महिलाओं और युवाओं सहित आम लोगों की रूचि जागरूकता और भागीदारी पैदा करना है।
कार्यक्रम का संचालन संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी संदीप मिश्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के सहायक कार्यक्रम अधिकारी अशरफ हुसैन, क्षेत्र सहायक संजीव कुमार व संदर्भ व्यक्ति संजीव यादव व समस्त स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।।IMG 20230601 WA0006 STAR NEWS BHARAT

Show More
Back to top button