Nawabganj : संकुल बैठक का हुआ आयोजन, उत्कृष्ट बच्चों को किया गया सम्मानित

शकील अंसारी क्योलडिया‌। भदपुरा ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमीर नगर में खंड शिक्षा अधिकारी त्रिलोकीनाथ गंगवार ने संकुल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत खंड शिक्षा अधिकारी त्रिलोकीनाथ गंगवार ने नवाचार भाषा गणित की बुनियादी शिक्षा में बच्चों में कैसे विकसित किया जाए। उन्होंने शिक्षकों को अपने ब्लॉक को सर्वश्रेष्ठ ब्लॉक और विद्यालय को सर्वश्रेष्ठ विद्यालय बनाने के लिए जरूरी दिशा निर्देश और प्रोत्साहित किया। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा उत्कृष्ट बच्चों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

img 20220823 wa00188664180596101725045 STAR NEWS BHARAT

इसके अलावा पूर्व माध्यमिक विद्यालय ढकिया बर्कली की शिक्षिका पूजा द्वारा स्वर और गिनती को सिखाने के लिए उनके द्वारा बनाया गया मॉडल का प्रस्तुतीकरण किया गया। सिठौरा के शिक्षक गुलफान ने लक्ष्य पर आधारित गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान एनआरपी संजीव सिंह द्वारा निपुण लक्ष्य के संदर्भ में 22 सप्ताह के कार्यक्रम बालबाटिका को निपुण बनाने की योजना को बताया गया।
इस दौरान धीरेंद्र पाल, ज्ञानेंद्र प्रताप, रिंकी, अमित कुमार, सर्वेश कुमार आदि शिक्षक मौजूद रहे।

Show More
Back to top button