गांव गांव चलो, घर घर चलो अभियान को लेकर पौटा में पसमांदा महाज की हुई बैठक

मो0 शाहिद पीलीभीत। राष्ट्रवादी मुस्लिम पसमादा महाज के जिला कार्यालय खमरिया पौटा पर जिले के पदाधिकारियों की एक बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष डॉक्टर मुस्तकीम अहमद की अध्यक्षता में हुआ। जिस्मे प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. फहीम अहमद करते हुए संगठन के पदाधिकारियों को संबोधित किया। राष्ट्रवादी मुस्लिम पसमांदा महाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेश व प्रदेश अध्यक्ष कमर सिद्दीकी के दिशानिर्देश पर गांव गांव चलो, घर घर चलो अभियान के बारे में जानकारी दी।IMG 20230402 WA0013 STAR NEWS BHARAT
उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर के0 लक्ष्मण के आह्वान पर माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में चलने वाली केंद्र सरकार की आगामी 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक 9 दिन 9 साल की उपलब्धियों को लेकर ‘गांव गांव चलो, घर-घर चलो’ चलाएंगे।
राष्ट्रवादी मुस्लिम पसमांदा महाज़ का मानना है कि पिछड़ा पिछड़ा एक समान, फिर हिंदू हो या मुसलमान। उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह नारा है जो पसमांदा हित की बात करेगा पसमांदा उसके साथ चलेगा।IMG 20230402 WA0012 STAR NEWS BHARAT
इस दौरान जिला अध्यक्ष मुस्तकीम, जिला प्रभारी नूरूल हसन, जिलाउपाध्यक्ष अनीस अहमद, जिला कोषाध्यक्ष मौलाना आफाक, ब्लॉक अध्यक्ष फारूख अहमद समेत काफी लोग मौजूद रहे।

Show More
Back to top button