Pilibhit : बिजली विभाग ने की तैयारी, शहर में बनाया कंट्रोल रूम

पीलीभीत। रोशनी के त्योहार दीपावली पर बिजली व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। जर्जर तारों के अलावा ट्रांसफार्मर को दुरुस्त कर दिया गया है। छुट्टियां रद्द कर 95 कर्मचारियों को शहर की बिजली व्यवस्था पर नजर रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। फॉल्ट होते ही कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचकर उसे सही करेंगे। इसके अलावा अधीक्षण अभियंता के कार्यालय में शहर की आपूर्ति के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है।

दीपावली पर बिजली की मांग बढ़ जाती है। पूरे शहर को सजाया जाता है। लोग घरों में झालर लगाते हैं। सरकारी कार्यालयों व अधिकारियों के आवासों पर भी लाइटिंग होती है। एकाएक लोड बढ़ने से फॉल्ट होने की आशंका रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए बिजली विभाग ने शहर के सभी ट्रांसफार्मरों को दुरुस्त करा दिया गया है। अधिशासी अभियंता ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि दीपावली के लिए दस दिन पहले से ही तैयारी शुरू कर दी गई थी। पेड़ों के नजदीक से गुजरने वाले तारों में फाल्ट की समस्या को दूर करने के लिए टहनियों को कटवाया गया है। पुराने ट्रांसफार्मर को दुरुस्त किया गया है। निर्बाध विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के लिए शहर में 95 कर्मचारियों को लगाया गया है। दिन-रात के हिसाब से इनकी ड्यूटी लगाई गई है। अगर कहीं भी फॉल्ट होता है तो कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचकर उसे दूर करेगा। इनमें 85 संविदा और दस सरकारी कर्मचारी शामिल हैं।
इसके अलावा कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। अगर कहीं बिजली जाती है तो कंट्रोल रूम के 8004915639, 9453005194 नंबर पर फोन कर सकते हैं। तत्काल कर्मचारी मौके पर पहुंचेगा।

Source link

Show More
Back to top button